युद्ध विरोधियों ने किया सऊदी विदेशमंत्री का घेराव

यमन युद्ध में सऊदी अरब की भूमिका का विरोध करते हुए बहुत से युद्ध विरोधियों ने सऊदी विदेशमंत्री आदिल जुबैर का विरोध किया है।

अलआलम टीवी चैनेल की रिपोर्ट के अनुसार युद्ध विरोधी कार्यकर्ताओं ने ब्रसल्ज़ में योरोपीय संघ की संसद के बाहर निकलते समय सऊदी विदेशमंत्री आदिल जुबैर का घेराव किया। सोशल मीडिया पर एेसे चित्र दिखाए जा रहे हैं कि विरोधियों के गुट सऊदी अरब के विदेशमंत्री के योरोपीय संघ की संसद से निकलते समय उनका रास्ता रोकते हुए नारे लगा रहे हैं।

 

यह लोग आदिल जुबैर को युद्ध अपराधी बताते हुए यमन से सऊदी सैनिकों की वापसी की मांग कर रहे हैं।

सऊदी अरब ने मार्च 2015 को यमन पर हमला किया था उसके बाद से विश्व के इस निर्धन देश का उसने चारों ओर से परिवेष्टन कर रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *