दिल्ली में दो पहिया वाहन अधिक प्रदूषित कर रहे वायु, लखनऊ में भी प्रदूषण बढ़ा

 

दिल्ली मे बदहाल हुए प्रदूषण पर पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर शिकायत की है। सोमवार को दिल्ली सचिवालय में प्रदूषण की समस्या पर बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में कई विभागों के अधिकारी मौजूद नहीं थे। इसे चिंताजनक बताते हुए पर्यावरण मंत्री ने मुख्यमंत्री से शिकायत की है।

दिल्ली में दो पहिया वाहन अधिक प्रदूषित कर रहे वायु, लखनऊ में भी प्रदूषण बढ़ा

इस बीच लखनऊ में भी सर्दी की शुरुआत के साथ धुंध और वायु प्रदुषण की समस्या में इज़ाफ़ा हुआ है। लखनऊ के एयर क्वालिटी इंडेक्स के मुताबिक़ सुबह 4 :30 बजे ये 230 रिकॉर्ड किया गया जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी दर्शा रहा है।

दिल्ली में दो पहिया वाहन अधिक प्रदूषित कर रहे वायु, लखनऊ में भी प्रदूषण बढ़ा

दिल्ली में बढ़े प्रदूषण पर पर्यावरण मंत्री ने कहा कि दो पहिया वाहन सबसे अधिक प्रदूषण फैलाते हैं। बैठकों से नदारद इन अधिकारियों पर उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली की हवा सुधारने के लिए अधिकारी गंभीर नहीं हैं। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर शिकायत की है।

राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए सोमवार को सचिवालय में 28 विभागों की संयुक्त बैठक हुई। इस बैठक में पर्यावरण मंत्री ने आदेश दिया कि 25 अक्टूबर को सभी डीसी,एमसीडी हॉट स्पॉट का निरीक्षण किया जायेगा। इसके अलावा जमीनी स्तर पर प्रदूषण के विरुद्ध कार्य को और तेज किये जाने की बात भी कही गई। सुधार के लिए गोपाल राय ने बताया कि सड़कों पर एंटी स्मॉग गन से पानी का छिड़काव तेज़ होगा।

दिल्ली के 13 हॉट स्पाट के अलावा 8 ऐसे प्वाइंट को भी शामिल किया गया है जहां एक्यूआई 300 से अधिक पहुंच गया है। इसमें मेजर ध्यानचंद स्टेडियम, शादीपुर, आईटीओ, मंदिर मार्ग, नेहरू नगर, पड़पड़गंज, सोनिया विहार और मोतीबाग है। यहां एमसीडी के नोडल अधिकारी को निर्देश दिया है कि इन 8 जगहों पर भी विशेष टीमें तैनात की जाएं।

प्रदूषण नियंत्रण के लिए मेट्रोपर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने दिल्ली मेट्रो को आदेश दिया गया है कि वे अधिक भीड़ वाले स्थानों पर फेरे बढ़ाएं। वहीं, जिन स्टेशनों पर मेट्रो की आवृत्ति का अंतराल 7 से 8 मिनट है, उसे घटाकर 5 से 6 मिनट तथा जहां यह आवृत्ति 5 से 6 मिनट हैं, वहां पर 2-3 मिनट किये जाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *