कोरोना से टीवी एक्ट्रेस दिव्या भटनागर का निधन, 15 दिन बाद थी पहली वेडिंग एनीवर्सरी

34 वर्षीय एक्ट्रेस टीवी एक्ट्रेस दिव्या भटनागर का सोमवार 7 दिसंबर सुबह निधन हो गया। उनकी मौत का कारण कोरोना इन्फेक्शन बताया जा रहा है।

दिव्या पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में वेंट‍िलेटर पर थीं। इसी महीने उनकी शादी की पहली सालगिरह भी थी। दिव्या ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से अपनी अदाकारी से जानी जाती है।

दिव्या ने पिछले साल 2019 में बॉयफ्रेंड गगन से 5 साल तक डेट करने के बाद शादी की थी। मुंबई के एक गुरुद्वारे में फैमिली की गैरमौजूदगी में उनकी शादी की रस्म हुई। इस शादी में दोनों के करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। ऐसी भी खबर है कि दिव्या ने पर‍िवार की मर्ज़ी के बिना गगन से शादी रचाई थी।

एक इंटरव्यू में दिव्या ने कहा था – हम एक सिंपल वेडिंग चाहते थे, जिसमें ज्यादा ताम-झाम ना हो, इसलिए हमने अपने स्पेशल सेलिब्रेशन में सिर्फ करीबी दोस्तों को ही बुलाया।’ दिव्या ने शादी में पर‍िवार के शामिल नहीं होने पर दुख जताते हुए कहा था- ‘मैं काफी इमोशनल थी, क्योंकि हमारी फैमिली से कोई भी शादी में शामिल नहीं हुआ। मैंने हमेशा एक ग्रैंड वेडिंग के सपने देखे, लेकिन हमारे परिवार वाले हमारी शादी के फैसले से सहमत नहीं थे। इस वजह से हमें सिंपल तरीके से ही शादी करनी पड़ी।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *