तुर्क क़ौम अपने फैसले खुद करती है, पश्चिम नहीं: राष्ट्रपति तैयप एर्दोगन

इस्तांबुल: तुर्की के राष्ट्रपति तैयप एर्दोआन ने कहा है कि तुर्की के लोग अपने देश के लिए खुद फैसले लेते हैं, न कि पश्चिम।

तुर्क क़ौम अपने फैसले खुद करती है, पश्चिम नहीं: राष्ट्रपति तैयप एर्दोगन

हाल के राष्ट्रपति चुनावों में तुर्की के राष्ट्रपति के रूप में फिर से चुने गए राष्ट्रपति तैयप एर्दोआन की ओर से दिया गया बयान इस समय खूब चर्चा में है। अपने बयान में राष्ट्रपति एर्दोआन ने कहा कि उन्होंने बिना कोई समझौता किए तुर्की के लिए विकास के दरवाजे खोल दिए हैं।

जीतने के बाद अपनी ज़िम्मेदारी सँभालते हुए उन्होंने देश की जनता को मुखातिब करते हुए कहा कि दोबारा राष्ट्रपति पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद हम सब मिलकर इसे तुर्की की सदी बनाएंगे। आगे उन्होंने कहा कि यह एकजुट होने और कार्य करने का समय है।

राष्ट्रपति एर्दोगन अपनी बात को जारी रखते हुए कहा कि तुर्क साम्राज्य द्वारा इस्तांबुल पर विजय प्राप्त किए हुए 570 वर्ष पूरे हो गए हैं, जो हमारे इतिहास में एक निर्णायक मोड़ था।

हालिया राष्ट्रपति चुनाव भी तुर्की के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ है।
उन्होंने कहा कि हमारी पहली जिम्मेदारी छह फरवरी को आए भूकंप में नष्ट हुए शहरों का पुनर्वास है। हम लोगों के जीवन में सुधार लाएंगे और महंगाई कम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *