आईपीएल विनर चेन्नई और रनर अप गुजरात की इनाम राशि में इस बार नहीं हुआ इज़ाफ़ा

दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट लीग का सोलहवां मैच पूरा हुआ। इस मैच में कई इतिहास दर्ज हुए और कई दिलचस्प मैच देखने को मिले। आईपीएल में खर्च होने वाली रकम हमेशा चर्चा का हिस्सा बनी है।आईपीएल 2023 जीतने वाली टीम ने इस बार 20 करोड़ रुपये अपने खाते में बटोरे जबकि फाइनल में शिकस्त पाने वाली टीम की इनामी राशि 12.5 करोड़ रूपये रही। पिछले वर्ष भी विजेता और उपविजेता को इतनी ही राशि दी गई थी।

आईपीएल विनर चेन्नई और रनर अप गुजरात की इनाम राशि में इस बार नहीं हुआ इज़ाफ़ा

आईपीएल 2023 का फ़ाइनल चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। बीते दिन 29 मई को होने वाले इस खिताबी मुकाबले में चेन्नई ने गुजरात को पांच विकेट से शिकस्त दी।

मैच समाप्ति पर होने वाली अवॉर्ड सेरेमनी में चैंपियन टीम चेन्नई और फाइनल हारने वाली टीम गुजरात को इनामी राशि के अलावा कई और अवॉर्ड भी दिए गए।

https://twitter.com/Jansatta/status/1663411311835791362

इस वर्ष भी आईपीएल जीतने वाली टीम को 20 करोड़ रुपये दिए गए जबकि फाइनल हारने वाली टीम की इनामी राशि में भी पिछले साल के मुक़ाबले में कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई। बीते वर्ष भी यह राशि 12.5 करोड़ रुपये थी, जिसे उतना ही रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *