ट्रम्प ने उत्तर कोरिया को विध्वंस की चेतावनी दी

बेडमिंस्टर/अमेरिका। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने आज परमाणु हथियार संपन्न उत्तर कोरिया को लेकर अपना रुख और कड़ा करते हुए चेतावनी दी कि अगर वह अमेरिका को धमकाना जारी रखता है तो उसे ऐसे विध्वंस का सामना करना होगा जो दुनिया ने कभी नहीं देखा होगा।

ट्रम्प की यह कड़ी चेतावनी द वाशिंगटन पोस्ट अखबार द्वारा अमेरिका खुफिया सेवाओं के हवाले से दी गयी खबर के बाद आयी जिसमें कहा गया कि उत्तर कोरिया की किम जोंग-उन सरकार ने एक परमाणु हथियार का निर्माण किया है जो इतना छोटा है कि उसकी मिसाइलों में लगाया जा सकता है।

ट्रम्प ने न्यूजर्सी में अपने गोल्फ क्लब में आयोजित एक बैठक की शुरुआत के दौरान कहा, उत्तर कोरिया के लिए बहुत अच्छा होगा कि अमेरिका को और धमकियां ना दे। वरना उन्हें ऐसे विध्वंस का सामना करना होगा जो दुनिया ने कभी नहीं देखा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *