ट्रंप ने दिया पीएम मोदी को US आने का न्यौता, इसी साल होगी मुलाकात

वाशिंगटन : पीएम मोदी इस साल के अंत में वाशिंगटन की यात्रा करेंगे और उनकी मेजबानी खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप करेंगे। trump

trump

हालांकि, पीएम मोदी के इस अमेरिकी दौरे की किसी विशेष तारीख के बारे में नहीं बताया गया है। व्हाइट हाउस से राष्ट्रपति ट्रंप ने भी कहा है कि वह इस साल के अंत में पीएम मोदी को वाशिंगटन में आयोजित करने के लिए उत्सुक हैं।

बता दें कि बीते सोमवार को दोनों के बीच आखिरी बातचीत हुई, जब राष्ट्रपति ट्रंप ने उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड विधानसभा चुनावों में भाजपा की शानदार जीत के लिए पीएम मोदी को बधाई दी थी।

यह दूसरी बार था जब ट्रंप ने पीएम मोदी को बुलाया था। पहला अवसर जनवरी में था, जब उन्होंने दक्षिण और मध्य एशिया की सुरक्षा स्थिति पर चर्चा की थी।

ट्रंप ने पीएम मोदी को यूपी और उत्तराखंड के चुनावों में मिली को लेकर फोन करके बधाई दी। देश के पांच राज्यों में भाजपा ने दो राज्यों में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई है जबकि असम और मणिपुर में कांग्रेस छोड़ दूसरी पार्टियों के समर्थन से सरकार बनाई। बता दें कि इससे पहले भी डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को फोन कर दोस्ती की मिसाल पेश की थी।

अमेरिका के राष्ट्रपति का पदभार संभालने के चार दिन बाद डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फोन पर हुई अपनी बातचीत में भारत को एक सच्चा दोस्त और साझेदारबताया था।

बातचीत में दोनों नेताओं ने आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहनेऔर रक्षा एवं आर्थिक संबंध को मजबूत करने का संकल्प लिया था।

24 जनवरी रात को दोनों नेताओं के बीच टेलीफोन पर हुई अपनी बातचीत में एक दूसरे को अपने-अपने देश आने का न्यौता भी दिया।

व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत में राष्ट्रपति ट्रंप ने इस बात पर जोर दिया कि भारत को अमेरिका एक सच्चा दोस्त और दुनियाभर की चुनौतियों से निपटने में एक सहयोगी मानता है।

www.naqeebnews.com

# trump

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *