अभियोग का सामना करने के लिए ट्रंप न्यूयॉर्क पहुंचे

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कोर्ट में पेश होने के लिए फ्लोरिडा से न्यूयॉर्क पहुंच गए हैं। उन्हें कोर्ट में अभियोग का सामना करना पड़ेगा।

अभियोग का सामना करने के लिए ट्रंप न्यूयॉर्क पहुंचे

डोनाल्ड ट्रंप विशेष उड़ान बी752 से न्यूयॉर्क के लिए फ्लोरिडा से रवाना हुए। डोनाल्ड ट्रम्प की इस उड़ान को दुनिया भर के 82 हजार लोगों ने एक साथ ट्रैक किया था।

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने बोइंग 2J4ER-757 विमान से यात्रा की। ट्रंप का विशेष विमान स्थानीय समयानुसार अपराह्न साढ़े तीन बजे न्यूयॉर्क हवाई अड्डे पर उतरा।

ट्रम्प मैनहट्टन स्थित ट्रंप टॉवर के 5 एवेन्यू में ठहरेंगे। सुरक्षा की दृष्टि से ट्रंप टावर के आसपास के क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप समर्थकों के समर्थक वहां पहले से पहुंचे हुए हैं। पूर्व राष्ट्रपति को कार से बाहर निकलते देखते ही समर्थकों ने इमारत के अंदर जाने की कोशिश की।

गौरतलब है कि कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को 2016 के राष्ट्रपति चुनाव से पहले एक पोर्न स्टार को चुप रहने के लिए भुगतान करने के मामले में आरोपित किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *