इंसानों को फिर से चांद पर भेजने का नासा का मिशन

आधी सदी बाद नासा इंसानों को दोबारा चांद पर भेजने की तैयारी कर रहा है। इस बार ख़ास ये है कि नासा ने इस मिशन में पहली बार चांद पर जाने के लिए किसी महिला अंतरिक्ष यात्री को चुना है।

इंसानों को फिर से चांद पर भेजने का नासा का मिशन

अंतर्राष्ट्रीय मीडिया के मुताबिक अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टीना कोच आर्टेमिस-2 मिशन की चार सदस्यीय अंतरिक्ष यात्री टीम का हिस्सा हैं।

क्रिस्टीना कोच को अंतरिक्ष में सबसे लंबे समय तक रहने वाली महिला होने का गौरव भी प्राप्त है।

पहली बार एक अफ्रीकी-अमेरिकी और कनाडाई अंतरिक्ष यात्री को भी आर्टेमिस टू मिशन टीम के लिए चुना गया है।

नासा का अंतरिक्ष मिशन अगले साल की शुरुआत में चार अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा पर ले जाएगा।

बताते चलें कि ‘अपोलो मिशन’ के लगभग 50 साल से ज्यादा समय बीतने के बाद मनुष्य चंद्रमा तक जाएगा। अपोलो मिशन के दौरान नासा ने 1968 से 1972 तक 24 अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा पर भेजा था। चार अंतरिक्ष यात्री नासा के ‘ओरियन कैप्सूल’ से उड़ान भरने वाले पहले व्यक्ति होंगे, जो 2024 के अंत से पहले केनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च किए जाने वाले रॉकेट की मदद से चांद तक जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *