कॉर्पोरेट जगत की कॉमेडी दिखाता क्यूबिकल्स 3 का ट्रेलर हुआ रिलीज

‘क्यूबिकल्स सीजन 3’ के ट्रेलर के साथ इस वेब सीरीज की रिलीज की तारीख भी सामने आ गई है। यह एक नौकरी पेशा पीयूष के जीवन का खुलासा करती कहानी है।

कॉर्पोरेट जगत की कॉमेडी दिखाता क्यूबिकल्स 3 का ट्रेलर हुआ रिलीज

सीरीज के ट्रेलर में पीयूष प्रजापति अपनी पहली तनख्वाह के साथ जीवन में संतुलन बनाने का प्रयास करते नज़र आते हैं। ट्रेलर कॉर्पोरेट जगत में पीयूष के संघर्षों और अनुभवों की एक झलक दिखता है। इसमें मनोरंजक कथानक के साथ जीवन की वास्तविक घटनाओं पर फोकस किया गया है।

ट्रेलर को सोशल मीडिया पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। क्यूबिकल्स सीजन 3 ऑफिस ड्रामा 05 जनवरी, 2024 को सोनी लिव पर देखा जा सकता है।

ट्रेलर को सोशल मीडिया पर फैंस की जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। इसमें अभिषेक चौहान, बद्री चव्हाण, आयुषी गुप्ता, निकेतन शर्मा, केतकी कुलकर्णी, निमित कपूर, खुशबू बैद, शिवांकित सिंह परिहार, अर्नव भसीन और प्रतीश मेहता प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *