कोहरे में बीतेगा ये सप्ताह, खराब विज़िबिलिटी के कारण एक्सप्रेसवे पर हादसा

उत्तर प्रदेश में मौसम अब घने कोहरे वाला हो गया है। ख़राब मौसम के चलते उन्नाव- आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कोहरे के कारण बड़ा हादसा होने की सूचना मिली है। इस बीच तापमान गिरने से कई ज़िलों में अलर्ट जारी किया गया है। साल के पहले दिन बारिश का अनुमान जताया गया है। राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 11.2 सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

कोहरे में बीतेगा ये सप्ताह, खराब विज़िबिलिटी के कारण एक्सप्रेसवे पर हादसा

प्रदेश के ज़्यादातर भागों में तापमान 6.0 से 12.2 डिग्री के बीच बना हुआ है। अगले तीन चार दिन कोहरा छाया रहेगा। इस दौरान विजिबिलिटी शून्य से 50 मीटर तक रह सकती है।

ख़राब मौसम के चलते उन्नाव- आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कोहरे के कारण बड़ा हादसा होने की सूचना मिली है। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे 240 पर भीषण हादसे में एक के बाद कई वाहन आपस में भिड़ गए। इस टक्कर में लगातार 6 वाहन, डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा जाने की खबर है।

इस टक्कर में एक की मौत और लगभग दो दर्जन यात्रियों के गंभीर घायल होने की भी सूचना मिली है। इनमे से 6 यात्री गम्भीर हालत में ट्रामा सेंटर लखनऊ भेजे गए हैं।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक़ पूरा प्रदेश 30 दिसंबर तक घने कोहरे की चपेट में रहेगा। कोहरे के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

मंगलवार को प्रदेश के आधे से ज़्यादा भाग में घने कोहरे के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्रदेश के कई हिस्सों में विज़िबिलिटी ज़ीरो तक पहुंच गई, जिसके चलते यातायात पर असर पड़ा।

मौसम विभाग का कहना है कि 31 दिसंबर तक ऐसा ही मौसम बने रहने के आसार हैं। अगले कुछ दिनों तक छाया रहने वाला कोहरा बारिश के बाद ही कम होगा। ऐसे में नए साल में प्रदेश के कई भागों में लोगों को बारिश का सामना भी करना पड़ेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार यानी 27 दिसंबर को मौसम शुष्क रहेगा, जबकि तराई वाले क्षेत्रों में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।

प्रदेश में बीते 24 घंटो में सबसे कम न्यूनतम तापमान नजीबाबाद में 6.0 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि हमीरपुर में 6.2, मुरादाबाद में 8.6, आगरा में 9.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

प्रदेश के जिन इलाक़ों में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है उनमे लखनऊ और बाराबंकी सहित मेरठ, ग़ाज़ियाबाद, नोएडा, सहारनपुर, मुज़फ़्फ़रनगर, बागपत, भीमनगर, मुरादाबाद, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, सीतापुर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, गोंडा, श्रावस्ती, फ़ैज़ाबाद, सीतापुर, अंबेडकर नगर, जौनपुर, आज़मगढ़, वाराणसी, ग़ाज़ीपुर, मऊ में हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहेगा, जबकि बिजनौर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच घना कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *