‘मिशन इम्पॉसिबल 7’ के लिए टॉम क्रूज का होश उड़ा देने वाला खतरनाक स्टंट

हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर सीरीज ‘मिशन इम्पॉसिबल’ का सातवां भाग जल्द ही रिलीज होने वाला है। फैंस की निगाहें इस फिल्म के हर अपडेट पर लगी रहती है और उन्हें इसका बेसब्री से इंतजार है।

'मिशन इम्पॉसिबल 7' के लिए टॉम क्रूज का होश उड़ा देने वाला खतरनाक स्टंट

फिल्म के मुख्य अभिनेता टॉम क्रूज ने फिल्म के एक खतरनाक स्टंट के पर्दे के पीछे की जानकारी साझा की है जिसे देखकर आप के भी रोंगटे खड़े हो जायेंगे।

निर्देशक क्रिस्टोफर मैकक्वेरी ने इस दृश्य को सिनेमा के इतिहास में सबसे खतरनाक बताया है। खास बात ये है कि इसे अभिनेता ने बिना स्टंटमैन के खुद निभाया था।

क्लिप में टॉम क्रूज़ को मोटरसाइकिल पर दौड़ते और गहरी खाई में कूदते हुए देखा जा सकता है।

टॉम क्रूज़ का यह दृश्य नॉर्वे में फिल्माया गया था। इसमें टॉम को विशेष रूप से डिजाइन किए गए ट्रैक पर अपनी बाइक दौड़ानी होती है और फिर दोनों सैकड़ों फीट नीचे खाई में गिर जाते हैं और एक जगह टॉम क्रूज अपना पैराशूट खोल देते हैं।

एक्टर ने ट्विटर पर वीडियो क्लिप शेयर करते हुए लिखा कि हम ऐसा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि यह मिशन इम्पॉसिबल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *