यूसीसी पर प्रधानमंत्री मोदी के बयान के बाद मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड तैयार करेगा एक ड्राफ्ट

यूनिफार्म सिविल कोड पर प्रधानमत्री के बयान के बाद मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने बैठक के बाद बड़ा ऐलान किया है। बोर्ड का कहना है कि यूसीसी को लेकर जल्द ही एक ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा। ड्राफ्ट में यूसीसी के कानूनी पहलुओं को शामिल किये जाने की बात कही गई गई है।

यूसीसी पर प्रधानमंत्री मोदी के बयान के बाद मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड तैयार करेगा एक ड्राफ्ट

यूनिफार्म सिविल कोड यानी समान नागरिक संहिता पर प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दिए गए बयान के बाद ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने सक्रियता दिखाई है। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने इस विषय पर अहम बैठक की। जिसमें कई वरिष्ठ वकील भी शामिल हुए।

बैठक में यूसीसी को लेकर सभी कानूनी पहलुओं पर चर्चा की गई। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने बैठक के बाद बड़ा ऐलान किया है। बोर्ड ने बताया कि यूसीसी को लेकर जल्द ही एक ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा जिसमे यूसीसी के कानूनी पहलुओं को शामिल किया जाएगा। बोर्ड का कहना है कि इस ड्राफ्ट में शरीयत यानी इस्लामी कानून के जरूरी हिस्सों को भी शामिल किया जाएगा।

बैठक में बोर्ड की ओर से लॉ कमीशन के अध्यक्ष से मुलाक़ात की भी बात कही गई है। इस मुलाकात में बोर्ड लॉ कमीशन से यह अपील करेगा कि उनके द्वारा दिए गए ड्राफ्ट को ध्यान में रखते हुए समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट तैयार किया जाए।

मुस्लिम मौलवियों की संस्था जेयूएच के सचिव नियाज अहमद फारूकी का कहना है कि यूसीसी पर प्रधानमंत्री के बयान लॉ कमीशन को प्रभावित कर सकते हैं। समान नागरिक कानून को लेकर लॉ कमीशन एक रिपोर्ट तैयार कर रहा है। यूसीसी पर कमीशन ने आम जनता की राय भी मांगी है।

बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भोपाल में बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि एक घर में एक सदस्य के लिए एक कानून हो और दूसरे के लिए दूसरा तो घर चल पाएगा क्या? उन्होंने कहा कि भारत के मुसलमानों को यह समझना होगा कि कौन से राजनीतिक दल उनको भड़का रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *