नए सुधार के साथ एक से दो वर्ष कम हुई दक्षिण कोरियाई नागरिकों की उम्र

दक्षिण कोरिया के लोगों की उम्र एक से दो साल घट गई है। उम्र कम होने के पीछे उनकी जारी की गई गणना का नया नियम है।

नए सुधार के साथ एक से दो वर्ष कम हुई दक्षिण कोरियाई नागरिकों की उम्र

इस समय दक्षिण कोरिया के 5.1 करोड़ लोगों की उम्र एक या दो बरस कम हो गई है। इस देश ने उम्र की गणना करने वाले अपनी पारंपरिक पद्धति में बदलाव किया है।

दक्षिण कोरिया ने दुनिया भर में इस्तेमाल की जा रही अंतरराष्ट्रीय प्रणाली को अपना लिया है। आज पेश किए गए संशोधनों के मुताबिक़ अनुबंधों और अन्य आधिकारिक दस्तावेजों के अलावा अधिकांश प्रशासनिक व नागरिक मामलों में उम्र की गणना बाकी दुनिया के सामान की जाएगी।

अभी तक दक्षिण कोरिया में जन्म के समय शून्य से आयु की गणना करने और प्रत्येक जन्मदिन पर एक वर्ष जोड़ने की पद्धति लागू थी। यहाँ अंतरराष्ट्रीय मानदंड का उपयोग 1960 के दशक से चिकित्सा और कानूनी उद्देश्यों के लिए हो रहा है। लेकिन फिर भी बड़ी संख्या में लोगों ने अपने रोजमर्रा के जीवन में पारंपरिक पद्धति का उपयोग जारी रखा था।

देश ने पारंपरिक पद्धति को त्यागने और अंतरराष्ट्रीय मानक को पूरी तरह से अपनाने के लिए दिसंबर में एक कानून पारित किया था। अभी तक पिछली प्रणाली के तहत दक्षिण कोरिया में पैदाइश के समय बच्चे की एक साल उम्र मानी जाती रही है। यहाँ प्रत्येक जनवरी को एक वर्ष के रूप में जोड़ा जाता है। ऐसे में, नए साल की पूर्व संध्या पर पैदा हुआ बच्चा आधी रात होते ही दो साल का हो जाता था।

दक्षिण कोरिया की संसद ने नियमों में बदलाव करने की मंजूरी दिसंबर में दी थी। संसद का कहना था कि आयु की गणना के लिए अपनाई गए अंतरराष्ट्रीय प्रणाली से लोगों के बीच पैदाइश को लेकर समस्या समाप्त हो सकेगी।

बीते वर्ष हुए एक सरकारी सर्वे से सामने आया था कि 86 प्रतिशत दक्षिण कोरियाई लोगों ने नए कानून का समर्थन किया। उनका कहना था कि नियम लागू होने के बाद वे अपने दैनिक जीवन में अंतरराष्ट्रीय प्राणाली का उपयोग करेंगे। नए सुधर के लागू होने पर उम्र की गणना करने के तरीके को लेकर पैदा हुए कानूनी विवाद, शिकायतें और सामाजिक भ्रम काफी हद तक समाप्त हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *