दक्षिणी ब्राजील में तूफान से दो की मौत, 10 लापता और दर्जनों घायल

साओ पाउलो: दक्षिण ब्राजील में बेतहाशा बारिश और तूफान से दो व्यक्तियों की मौत हो गयी, जबकि 10 से ज्यादा लोग लापता हो गये. Thunderstorm

Thunderstorm

स्थानीय टीवी चैनलों के फुटेज में दिखाया गया है कि ब्राजील के दक्षिणी राज्य रियो ग्रांडे की राजधानी सु सुल की गलियों एवं सड़कों में बाढ़ का पानी भरा हुआ है.

सरकार ने भी अपनी बेवसाइट पर बाढ़ वाली एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें दिखाया गया है कि रात भर के तूफान के कारण वहां के मकान नष्ट हो गये हैं.

राज्य सरकार ने एक बयान में बताया कि उसने साओ फ्रांसिस्को डी पाउला में पीड़ितों के लिये 55,000 डालर की धनराशि भेजी है. यह तूफान से सबसे ज्यादा प्रभावित शहर है.

तूफान से यहां दो व्यक्तियों की मौत हो गयी है और 10 लोग लापता हैं, जबकि दर्जनों लोग घायल है. आंधी के कारण यहां के सैकड़ों घर नष्ट हो गये हैं.

www.naqeebnews.com

# Thunderstorm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *