अमरीका के विस्कॉन्सिन के बार में गोलीबारी में तीन की मौत, दो घायल

वॉशिंगटन 19 अप्रैल :अमेरिका में विस्कॉन्सिन प्रांत के केनोशा काउंटी के एक बार में हुई गोलीबारी की घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए है। स्थानीय पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी है।

काउंटी पुलिस ने बताया कि सोमर्स हाउस टैवर्न के एक बार में रविवार तड़के करीब 1242 बजे यह घटना हुई है। उन्होंने बताया कि संदिग्ध हमलावर हल्के रंग की हुडी पहने हुए था। उसे अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है।

उन्होंने कहा कि घटना में घायल लोगों को इलाके के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *