ट्रेन पटरी से उतरने के कारण मिस्र में आठ की मौत

काहिरा, 19 अप्रैल : उत्तरी मिस्र में एक ट्रेन के पटरी से उतर जाने से आठ लोगों की मौत हो गई है और 26 लोग घायल हो गए हैं। स्थानीय मीडिया ने रविवार को यह रिपोर्ट दी है।

ट्रेन पटरी से उतरने के कारण मिस्र में आठ की मौत

मीडिया के मुताबिक दुर्घटना काइलूबिया के गवर्नरेट में हुई। मानसौरा शहर से देश की राजधानी के रास्ते में ट्रेन की छह बोगिया पटरी से उतरकर पलट गईं। इस दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हो गई और 26 लोग घायल हो गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *