बॉलीवुड के बादशाह और सुपरस्टार शाहरुख खान को इस टीचर ने दौलत के मामले में पीछे छोड़ दिया है। एड-टेक कंपनी फ़िज़िक्सवाला के संस्थापक अलख पांडे इन दिनों सुर्खियों में हैं क्योंकि उन्हें आर्थिक वेबसाइट (हॉर्न इंडिया रिच लिस्ट) 2025 की सूची में शामिल किया गया है।

टीचर की संपत्ति 223 फीसद बढ़कर 14,510 करोड़ रुपये हो गई है, जिससे उन्होंने बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को पीछे छोड़ दिया है। गौरतलब है कि शाहरुख़ की संपत्ति इस साल 12,490 करोड़ रुपये है।
अलख पांडे ने 2016 में यूट्यूब पर पढ़ाना शुरू किया और आज वह अरबों रुपये की कंपनी के संस्थापक हैं। उनका यह सफ़र साबित करता है कि ज्ञान, नवाचार और कड़ी मेहनत कैसे ज़िंदगी बदल सकती है।
फाइनेंशियल ईयर 2025 में फिजिक्सवाला ने अपना घाटा काफी हद तक घटाकर 243 करोड़ रुपये कर लिया है, जबकि पिछले साल यह 1,131 रुपये करोड़ था। वहीं कंपनी की आय 1,940 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,886 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। ऐसे में इस तेज रफ्तार ग्रोथ की बदौलत निवेशकों का भरोसा और मजबूत हुआ है। अब कंपनी आईपीओ लाने की तैयारी में है, जिससे बाजार में इसकी स्थिति और मजबूत होने की उम्मीद है।
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान पहली बार अरबपति क्लब में शामिल हुए हैं। उनकी संपत्ति में 71% की वृद्धि हुई है। बताते चलें कि शाहरुख खान पिछले साल अरबपति नहीं थे, उनकी संपत्ति 2024 तक 870 मिलियन डॉलर तक पहुँचने वाली थी, लेकिन एक साल में उनकी संपत्ति 500 मिलियन डॉलर से ज़्यादा बढ़ गई और वर्तमान में उनके पास 1.4 बिलियन डॉलर की संपत्ति है।
वहीँ फिजिक्सवाला ने SEBI के पास 3,820 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए दस्तावेज जमा किए हैं। इसमें 3,100 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 720 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है। कंपनी के प्रमोटर्स अलख पांडे और प्रतीक बूब, OFS के जरिए 360 करोड़ रुपये के शेयर बेचेंगे। कोटक महिंद्रा कैपिटल, गोल्डमैन सैक्स इंडिया, जेपी मॉर्गन इंडिया और एक्सिस कैपिटल इस इश्यू को मैनेज करेंगे।
वेबसाइट के अनुसार, इस साल भारत में 58 नए अरबपति जुड़े हैं, जिनमें शिक्षा प्रौद्योगिकी क्षेत्र अप्रत्याशित रूप से प्रमुख रहा है।
