बॉक्स ऑफिस पर अभी भी पैर जमाए हैं यह तीनों फ़िल्में

थिएटर्स में इन दिनों कई फिल्मों का जलवा बरक़रार है। इनमें ‘जेलर 2’, ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ का नाम लिया जा सकता है।
रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ और आयुष्मान खुराना की ‘उड़ता तीर’ के अलावा ‘दृश्यम 3’ का नाम आता है।

‘दृश्यम 3’ दो अक्टूबर की रिलीज़ हुई थी जबकि ‘जेलर 2’ 15 अक्टूबर को और ‘उड़ता तीर’ 23 अक्टूबर को रिलीज़ हुई थी। सोमवार के कलेक्शन की बात करें तो वीकएंड के बाद आज इन सभी फिल्मों के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली है।
एक नज़र डालते हैं सोमवार को इन फिल्मों के कलेक्शन पर।

‘दृश्यम 3’
अजय देवगन, तब्बू और जयदीप अहलावत की फिल्म ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ ने वीकएंड पर कमाई में उछाल दिखाया लेकिन आज सोमवार को फिर से इसकी कमाई गिर गई है। फिल्म ने आज सोमवार को 52 लाख की कमाई की है।

इस फिल्म को रिलीज हुए भी 32 दिन हो चुके हैं। इस वजह से भी इसकी कमाई अब गिरने लगी है। सोमवार के कलेक्शन के साथ इसका कुल कलेक्शन 377.87 करोड़ हो गया है।

‘उड़ता तीर’
आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म ‘उड़ता तीर’ की फिल्म भी कमाई के गिरते ग्राफ को दर्शा रही है। वीकएंड के बाद इसकी कमाई में भी भारी गिरावट देखने को मिली है। फिल्म ने सोमवार को करीब 1.10 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 43.20 करोड़ हो गया है।

‘जेलर 2 ‘हुई 800 करोड़ के पार
रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ को रिलीज हुए 19 दिन हो चुके हैं। हालाँकि इसकी कमाई में भी कुछ गिरावट आई है। फिल्म ने सोमवार को 3.26 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 459.56 करोड़ हो गया है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 807.25 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *