ब्रिटेन के प्रधानमंत्री का पद संभालेंगी टेरेसा मे

 

लंदन।  ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने आज कहा कि उनकी सरकार में गृह मंत्री की भूमिका निभाने वाली टेरेसा देश के नए प्रधानमंत्री का पदभार संभालेंगी। बीते 23 जून को जनमत संग्रह में ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से अलग होने के पक्ष में फैसला आने के बाद कैमरन ने पद छोडने का ऐलान किया था।

theresa briten PM

 

कैमरन ने 10 डाउनिंग स्टरीट के बाहर संवाददाताओं से कहा, ‘‘बुधवार शाम तक मेरे पीछे की इमारत में नया प्रधानमंत्री होगा।’ कैमरन ने कहा, ‘‘मैं खुश हूं कि टेरेसा मे प्रधानमंत्री होंगी। उनको कंजरवेटिव संसदीय दल का भरपूर समर्थन हासिल है। वह मजबूत और सक्षम हैं, वह आने वाले वर्षों में हमारे देश को नेतृत्व प्रदान करने में सक्षम साबित होगी।’ ब्रिटेन में 59 साल की टेरेसा दूसरी महिला प्रधानमंत्री बनेंगी। इससे पहले मार्गरेट थैचर प्रधानमंत्री रहीं थीं।

कैमरन अपनी आखिरी कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता करेंगे और बुधवार को प्रधानमंत्री के तौर पर आखिरी बार हाउस ऑफ कॉमन में जाएंगे। इसके बाद वह महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को आधिकारिक तौर पर इस्तीफा सौंपने के लिए बकिंघम पैलेस जाएंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *