पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव

नयी दिल्ली 31 मार्च : अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आने के बीच घरेलू स्तर पर आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव

चार दिनों के टिकाव के बाद मंगलवार को पेट्रोल 22पैसे और डीजल 23पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ था। मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल प्रति लीटर 22 पैसे कम हो कर 90.56 रुपये प्रति लीटर और डीजल भी 23 पैसे कम हो कर 80.87 रुपये प्रति लीटर पर आ गया।

तेल विपणन करने वाली कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार बुधवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में आज नरमी देखी गई है। अमेरिका में तेल भंडार में वृद्धि होने और स्वेज नहर में फंसे जहाज के निकलने से तेल में नरमी आई है। लंदन ब्रेंट क्रूड 65 डॉलर प्रति बैरल से नीचे उतर गया है

देश के चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार है:

शहर का नाम पेट्रोल रुपये/लीटर डीजल रुपये/लीटर

दिल्ली 90.56 80.87

मुंबई 96.98 87.96

चेन्नै 92.58 85.88

कोलकाता 90.77 83.75

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *