अमरीका एक नया युद्ध शुरू करना चाहता है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति

वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो का कहना है कि अमरीका एक नया युद्ध शुरू करना चाहता है, हम ऐसा नहीं होने देंगे। कैरिबियन में एक विमानवाहक पोत भेजने के अमरीका के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए निकोलस मादुरो ने कहा कि वह ऐसा नहीं होने देंगे।

अमरीका एक नया युद्ध शुरू करना चाहता है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति

कोलंबियाई राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने अमरीकी प्रतिबंधों के जवाब में कहा कि वह एक कदम भी पीछे नहीं हटेंगे और कभी घुटने नहीं टेकेंगे। उन्होंने कहा कि अमरीका ने अवैध मादक पदार्थों की गतिविधियों के आरोप में कोलंबियाई राष्ट्रपति पर प्रतिबंध लगाए हैं।

दूसरी तरफ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, लैटिन अमरीका में ड्रग तस्करी रोकने के नाम पर सैन्य दबदबा बढ़ाने का ऐलान कर रहे हैं। ट्रंप प्रशासन ने बीते दिन इस बात की पुष्टि की है कि यूएसएस जेराल्ड फोर्ड एयरक्राफ्ट कैरियर ग्रुप अब कैरेबियन सागर की ओर रवाना किया जा रहा है।

बताते चलें कि जेराल्ड फोर्ड एयरक्राफ्ट अमरीका का नवीनतम एयरक्राफ्ट होने के अलावा दुनिया का सबसे बड़ा कैरियर है। इसे अमरीकी इतिहास के किसी भी एंटी-नार्कोटिक्स अभियान से कहीं बड़ा सैन्य प्रदर्शन माना जा रहा है।

गौरतलब है कि इस इलाक़े में पहले से ही 8 युद्धपोत, एक परमाणु पनडुब्बी और F-35 लड़ाकू विमान तैनात हैं। इससे पहले यह सूचना मिली थी कि अमरीकी बॉम्बर वेनेजुएला के तट के बेहद समीप पहुंच चुके हैं। इन हालत में यह सवाल सामने आता है कि अमरीका का इरादा ड्रग तस्करों के खिलाफ कार्रवाई का है या उसके मन में कुछ और भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *