नवंबर की बारिश दिसंबर की ठंड लेकर आई

हलकी बूंदा बंदी का मौसम पर भारी असर देखने को मिला और गिरे तापमान ने सर्दी का बढ़ा दिया।

नवंबर की बारिश दिसंबर की ठंड लेकर आई

बुधवार देर रात होने वाली बारिश गुरूवार को हलकी फुहार के साथ दिन भर जारी रही। धूप के दर्शन या तो हुए नहीं या जहाँ भी दिखी वहां राहत का एहसास करा गई। इस बीच चलने वाली ठंडी हवा और कोहरे ने ठंड के उस माहौल को बना दिया जिसकी कमी पूरे नवम्बर महसूस की गई थी।

मौसम के इस बदलाव के चलते तापमान में 6 डिग्री के करीब गिरावट आई। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि शुक्रवार से ठंड और बढ़ेगी।

हालाँकि रात के मौसम में एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई जो 15 डिग्री की अपेक्षा 16.1 रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले दो दिन मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

लखनऊ का अधिकतम तापमान 24 डिग्री जबकि न्यूनतम 17 डिग्री जाने का अनुमान है। इस बीच मौसम में 75 प्रतिशत नमी दर्ज की गई। कई स्थानों पर धुंध और कोहरा बना रहेगा और बीच बीच में सूर्य दर्शन भी जारी रहेगा।

इस बदलाव के साथ गुरूवार, नवम्बर और सीजन का सबसे ठंडा दिन बना। इससे पहले गुज़रे सोमवार को पारा 23.6 डिग्री दर्ज किया गया था।

विशेषज्ञों के अनुसार मौसम के बदलाव का असर फसल पर पड़ेगा। इसमें आलू की फसल को नमी के कारण नुकसान होगा। साथ ही यह नमी फूलगोभी में कीड़ा लगने का कारण बनेगी। मौसम के नुकसान से हरी मटर भी प्रभावित हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *