‘पठान 2’ के ऑफिशियल एलान ने सिने प्रेमियों के मन में हलचल

दुबई के एक इवेंट में आखिरकार ‘पठान 2’ का ऑफिशियल एलान हो गया है। इस मौके पर शाहरुख खान भी मौजूद थे। इवेंट में एक डेवलपर ने मंच से ‘पठान 2’ के बनने की जानकारी दी, जिससे यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स में एक और बड़ी फिल्म जुड़ गई है।

'पठान 2' के ऑफिशियल एलान ने मचाई साइन प्रेमियों के मन में हलचल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, हाल ही में शाहरुख को दुबई में एक प्रॉपर्टी ब्रांड के प्रमोशन के लिए एक इवेंट में देखा गया। ख़बरों के मुताबिक़, इस दौरान पठान 2 के बारे में ऑफिशियल एलान किया गया। सोशल मीडिया पर इस घोषणा से जुड़ी वीडियो क्लिप वायरल हो रही है और फैंस ‘पठान 2’ को लेकर काफी उत्साहित हैं।

दुबई में एक रियल एस्टेट लॉन्च के समय यह जानकारी सामने आई। यहाँ शाहरुख खान के नाम का एक टावर लॉन्च किया गया है। शाहरुख खान भी इस मौके पर मौजूद थे। इवेंट के दौरान डेवलपर ने स्टेज से यह जानकारी साझा करते हुए अनाउंस किया कि ‘पठान 2’ बन रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘पठान 2’ की शूटिंग अगले साल (2026 में) शुरू हो सकती है और यह फिल्म ‘टाइगर वर्सेस पठान’ क्रॉसओवर के लिए मंच तैयार करेगी।

एक लंबे अंतराल के बाद शाहरुख खान ने साल 2023 में वाईआरएफ की पठान के साथ ज़ोरदार वापसी की थी। दिलम बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। तभी से इस फिल्म के अगले भाग की मांग उठ रही थी। कहा जा रहा है कि मेकर्स इसके सीक्वल, पठान 2 पर काम कर रहे हैं और अब इस पर ऑफिशियल स्टेटमेंट आ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *