फिल्म ‘वेपन्स’ बन सकती है इस साल की सबसे सफल हॉरर फिल्म

हॉरर-थ्रिलर फिल्म ‘वेपन्स’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। हॉरर-थ्रिलर फिल्म ‘वेपन्स’ फ़िल्मी पंडितों का कहना है कि कम बजट में बनी यह फिल्म साल 2025 की सबसे सफल हॉरर फिल्मों में से एक बन सकती है।

फिल्म 'वेपन्स' बन सकती है इस साल की सबसे सफल हॉरर फिल्म

फिल्म को आर रेटिंग मिली है। फिल्म की सफलता का श्रेय इसके अनोखे प्लॉट और मजबूत परफॉर्मेंस को जाता है। बॉक्स ऑफिस मोजो के आंकड़ों के अनुसार, इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही 18.15 मिलियन डॉलर की कमाई की है जो इसके ट्रेलर और प्रचार से मिली हाइप को सही साबित करता है।

जैक क्रेगर के निर्देशन में बनी यह अमरीकन फिल्म 8 अगस्त, 2025 को अमरीका में रिलीज हुई और अपने पहले वीकेंड में ही दुनियाभर में 70 मिलियन डॉलर की कमाई करने में कामयाब हुई। यह राशि भारतीय करेंसी में 613 करोड़ रुपये होती है।

‘वेपन्स’ का बजट 38 मिलियन डॉलर यानी 332 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। पहले ही वीकेंड में ब्रेक-ईवन पॉइंट पर पहुंच चुकी यह फिल्म अब मुनाफा बटोर रही है। इस फिल्म ने अमरीका में 42.5 मिलियन डॉलर का ओपनिंग कलेक्शन किया, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार से 27.5 मिलियन डॉलर कमाए। फिल्म को 3,202 थिएटर्स में रिलीज किया गया था।

छोटे से शहर की कहानी वली इस फिल्म में एक रात अचानक एलिमेंट्री स्कूल के 17 बच्चे अपने घरों से भाग जाते हैं और फिर रहस्यमय तरीके से गायब हो जाते हैं। फिल्म इन बच्चों के माता-पिता की खोज की यात्रा है। जिसमें हॉरर, सस्पेंस और ट्विस्ट्स का मेल है।

हॉरर प्रेमियों के लिए एक मस्ट-वॉच है फिल्म की स्क्रिप्ट भी निर्देशक जैक क्रेगर ने लिखी है, जो पहले ‘बार्बेरियन’ जैसी हिट फिल्म दे चुके हैं। ‘वेपन्स’ में मुख्य किरदारों में जोश ब्रोलिन उस पिता की भूमिका में हैं जो अपने बेटे की तलाश में जुटा है जबकि जूलिया गार्नर एक टीचर के रूप में इस रहस्य को सुलझाने की कोशिश करती हैं। फिल्म में जिन अन्य कलाकारों ने हिस्सा लिया है उनमे एल्डन एहरनराइक, बेनेडिक्ट वोंग, एमी मैडिगन, ऑस्टिन अब्राम्स और कैरी क्रिस्टोफर शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *