अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ की तीसरे दिन की कमाई के कलेक्शन ने अक्षय कुमार की अब तक की टॉप नेट कलेक्शन वाली फिल्म ‘हाउसफुल 4’ को भी पछाड़ दिया है।

फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बता रहा है कि यह दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरी है। मौज मस्ती के साथ तंज़ का मज़ा लिए यह फिल्म बड़े ही मनोरंजक अंदाज़ में दर्शकों के दिलों में जगह बना रही है।
फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ का बजट करीब 120 करोड़ रुपये है। दो दिनों में इंडिया ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो इसने 39.00 करोड़ रुपये की कमाई की थी। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने जहां पहले दिन कम कमाई की, वहीं दूसरे दिन से इस फिल्म में अच्छी उछाल पकड़ बनाई।
‘जॉली एलएलबी 3’ ने ओपनिंग डे में 12.75 करोड़ की कमाई की थी। शनिवार को इस फिल्म ने 20 करोड़ की कमाई की थी, वहीं रविवार को 21.00 करोड़ का कलेक्शन हुआ। तीन दिनों में फिल्म ने 53.50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
सिनमेघरों में इस कॉमेडी फिल्म को देखने वालों की कतारें बता रही हैं कि उन्हें किस तरह की फिल्मों की तलाश है। ये फिल्म न्याय व्यवस्था की खामियों से अलग हटकर देश के उस वर्ग का दर्पण है, जिसे हम अन्नदाता या किसान कहते हैं। फिल्म की कहानी इस वर्ग को बड़ी ख़ूबसूरती से सामने लाती है।
फिल्म के वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो इसने केवल दो दिनों में ही 50.00 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। वहीं फिल्म ने दो दिनों में विदेशों में 11.00 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
इस फिल्म में जगदीश्वर मिश्रा उर्फ जॉली (अक्षय कुमार) कानपुर से निकलकर दिल्ली की अदालत में अपनी प्रैक्टिस करते नज़र आते हैं। दूसरी तरफ जगदीश त्यागी उर्फ जॉली (अरशद वारसी) भी मेरठ की गलियों से आगे बढ़कर राजधानी की कोर्ट में हाथ साफ करने पहुंचे हैं। दोनों के बीच केस हथियाने को लेकर कड़ा मुक़ाबला है और बात मारपीट तक भी पहुँच जाती है।
बताया जा रहा है कि अक्षय की ये इस वक्त फिल्म के तीसरे दिन के वर्ल्डवाइड कलेक्शन का इंतजार है। इस फिल्म की तीसरी दिन की कमाई की तुलना अक्षय कुमार की टॉप हिंदी नेट कलेक्शन वाली फिल्म ‘हाउसफुल 4’ से करें तो तीसरे दिन की कमाई के मामले ये ‘जॉली एलएलबी 3’ ने बाजी मार ली है।
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, जहां ‘हाउसफुल 4’ ने तीसरे दिन भारत में केवल 15.33 करोड़ की कमाई की थी, वहीं इस वक्त ‘जॉली एलएलबी 3’ इससे काफी आगे चल रही है।
याद दिला दें कि पहली फिल्म ‘जॉली एलएलबी’ ने दुनिया भर में 46 करोड़ की कमाई की थी जबकि जॉली एलएलबी 2′ ने दुनिया भर में 190 करोड़ का कलेक्शन किया था। अब ‘जॉली एलएलबी 3’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ दिए हैं और देखना है किइसका कुल कलेक्शन कितना जाता है।
अरशद वारसी, हुमा कुरैशी,अमृता राव जैसे कलाकार इस फिल्म में जितने भी कलाकार हैं, वो शानदार हैं। अक्षय कुमार के अलावा इसमें अरशद वारसी, हुमा कुरैशी,अमृता राव,सौरव शुक्ला,सीमा बिस्वास, गजराज राव जैसे मंझे हुए सितारे हैं।
