देश के 14वें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज यानी 17 सितंबर को जन्मदिन मनाते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है। आज वह 72 साल के हो गए। इस अवसर पर चरों ओर से बधाइयों का तांता लगा हुआ है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देने के साथ उनके दीर्घायु होने की भी कामना की है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि आप के द्वारा अतुलनीय परिश्रम, कर्तव्यनिष्ठा और सृजनशीलता के साथ किया जा रहा राष्ट्रनिर्माण का अभियान, आप के नेतृत्व में आगे बढ़ता रहे। मेरी शुभेच्छा है कि ईश्वर आपको स्वस्थ और दीर्घायु बनाए।
— President of India (@rashtrapatibhvn) September 17, 2022
देश और विदेश से प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर शुभकामना संदेश आ रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
Wishing PM Narendra Modi a happy birthday.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 17, 2022
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी देशभर में कई कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर आज 15 दिवसीय रक्तदान अभियान की शुरुआत की गई है। आज ही के दिन नामीबिया से 8 चीतों को लेकर स्पेशल चार्टर्ड कार्गो फ्लाइट मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित भारतीय वायु सेना स्टेशन पर पहुँच चुकी है। प्रधानमंत्री आज इन चीतों को कूनो नेशनल पार्क में छोड़ेंगे।
मध्य प्रदेश के कुनो पालपुर के जंगल, नामीबिया से लाये गए चीतों की दहाड़ के लिए तैयार हैं। प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी द्वारा अपने जन्मदिन पर छोड़े जा रहे ये चीते, मध्य प्रदेश के लिए उपहार हैं जो यहाँ के वन्यजीवन को और समृद्ध करेंगे तथा पर्यटन और समृद्धि के नए द्वार खोलेंगे। pic.twitter.com/eM267HEUWI
— Jyotiraditya M. Scindia (मोदी का परिवार) (@JM_Scindia) September 16, 2022
अपने 72वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और वन्यजीव विशेषज्ञों की उपस्थिति में शनिवार को देश को इन चीतों की सौग़ात देंगे।