भारत में नए अमरीकी राजदूत की नियुक्ति से दोनों देशों के सम्बन्ध मज़बूत होने की उम्मीद

अमेरिका के नए राजदूत एरिक गार्सेटी की भारत में नियुक्ति पर व्हाइट हाउस ने इसे दोनों देशों के लिए संबंधो को बढ़ावा देने वाला बताया है। ऐसे में भारत और अमेरिका नए राजदूत के बीच रक्षा, आर्थिक आदि क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ाएं जाने की भी बात कही गई है। बीते दो साल से भारत में अमेरिकी राजदूत का पद खाली है।

भारत में नए अमरीकी राजदूत की नियुक्ति से दोनों देशों के सम्बन्ध मज़बूत होने की उम्मीद

गौरतलब है कि लॉस एंजेलेस के पूर्व मेयर एरिक गार्सेटी भारत में अमेरिका के नए राजदूत होंगे। अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस पिछले माह 24 मार्च को ने एरिक गार्सेटी को पद और गोपनीयत का शपथ दिलाई थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव केरेन जीन पिएरे ने जानकारी दी है कि राष्ट्रपति के मुताबिक़ भारत के साथ संबंधों को दुनिया में सबसे ज्यादा अहमियत देते हैं। राजदूत गार्सेटी इन महत्वकांक्षी कोशिश का नेतृत्व करेंगे।

इस नियुक्ति के साथ उम्मीद की जा रही है कि अमरीका और भारत के बीच क्रिटिकल और इमर्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ेगा। इसके अलावा आर्थिक संबंधों तथा आपसी सहयोग भी बढ़ेगा।

बीते दो साल से भारत में अमेरिकी राजदूत का पद खाली है। गार्सेटी का नामांकन को बीते माह अमेरिका की संसद ने मंजूर किये जाने के बाद उम्मीद है कि वह इस महीने भारत आ सकते हैं। राष्ट्रपति जो बाइडन ने एरिक गार्सेटी को जुलाई 2021 में भारत के राजदूत के रूप में नामांकित किया था लेकिन एरिक गार्सेटी पर लॉस एंजेलेस का मेयर रहते हुए अपने स्टाफ के यौन उत्पीड़न के आरोप लगे थे। इन आरोपों के चलते गार्सेटी का नाम अमेरिकी संसद से मंजूरी नहीं हो पा रहा था।अब गार्सेटी के नाम को मंजूरी मिली और अब वह जल्द ही अपना पदभार संभाल लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *