कोरोना के चार हज़ार से ज़्यादा नए केस, एक्टिव मरीजों की संख्या 23 हजार के पार

देश में कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर से ज़ोर पकड़ते नज़र आ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक़ पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4435 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 23 हजार 91 हो गई है। इस दौरान 11 व्यक्तियों की मौत की खबर है।

कोरोना के चार हज़ार से ज़्यादा नए केस, एक्टिव मरीजों की संख्या 23 हजार के पार

गौरतलब है कि 23,091 कोरोना के मरीज इस समय देश के विभिन्न अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं। स्थिति को देखते हुए सरकार भी मुस्तैद हो गई है। हालत से निपटने के लिए अस्पतालों में तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है। एहतियात के लिए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाने तथा शारीरिक दूरी का पालन करने को कहा जा रहा है।

इस बीच कोरोना के एक लाख 31 हजार 86 नमूने जांचे गए हैं। इससे पहले मंगलवार को 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 3641 नए मामले सामने आए थे। संक्रमण से 11 और लोगों की मौत हो गई थी। तब केरल में पांच, महाराष्ट्र में तीन, दिल्ली, कर्नाटक व राजस्थान में एक-एक व्यक्ति की संक्रमण से जान गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *