थाइलैंड: बस में आग लगने से 20 कामगारों की मौत

बैंकॉक। थाइलैंड के उत्तर-पश्चिमी ताक प्रांत मेंदेर में एक बस में आग लगने से उसमें सवार म्यामां के 20 प्रवासी कामगारों की आज मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए।

यह बस सीमावर्ती शहर से बैंकॉक जा रही थी। इसमें में 47 लोग सवार थे। हालांकि अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। टेलीविजन फुटेज में आग में जली एक बस और उसके भीतर फंसे लोग दिखाई दिए।

 

ताक डिजास्टर प्रिवेंशन एंड मिटिगेशन सेंटर के पोलावत सैप्सोंगसुक ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मृतकों की संख्या 20 है और तीन लोग घायल हैं।

 

ताक प्रांत में एक बचावकर्मी ने बताया कि बस में 47 लोग सवार थे। यह हादसा उत्तरपश्चिमी ताक प्रांत मेंदेर रात 1:25 बजे हुआ। ताक प्रांत की सीमा म्यामां से लगती है। थाइलैंड में निचले तबके के और गरीब प्रवासी कामगार अक्सर सुरक्षा खामियों और शोषण का शिकार बन जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *