टाटा मोटर्स को इंडोनेशिया से कमर्शियल व्हीकल्स का एक बड़ा एक्सपोर्ट आर्डर मिला है। इस आर्डर के तहत अब टाटा मोटर्स 70,000 कमर्शियल व्हीकल्स की डील पूरी करेगा।

टाटा मोटर्स, योद्धा पिक-अप और अल्ट्रा T.7 ट्रकों की सप्लाई से कंपनी के इंटरनेशनल कॉमर्शियल व्हीकल्स कारोबार को मजबूती देगा। यह डील टाटा ग्रुप की दिग्गज कंपनी टाटा मोटर्स लिमिटेड की सब्सिडियरी PT Tata Motors Distribusi Indonesia की डील है।
कंपनी को इस डील के तहत इंडोनेशिया में 70,000 गाड़ियों की सप्लाई भेजनी होगी है। यह डील कंपनी के इंटरनेशनल कमर्शियल व्हीकल कारोबार के लिहाज से अहम मानी जा रही है।
इंडोनेशिया की सरकारी कंपनी PT Agrinas Pangan Nusantara को इन वाहनों की सप्लाई की जाएगी। इंडोनेशिया में मिले नए ऑर्डर में 35,000 टाटा योद्धा पिक-अप और 35,000 अल्ट्रा T.7 ट्रक शामिल हैं।
बताते चलें कि यह कंपनी देश में एग्रीकल्चर सप्लाई चेन को आधुनिक बनाने, ग्रामीण कोऑपरेटिव्स को मजबूत करने और राष्ट्रीय फूड सिक्योरिटी से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर काम करती है। टाटा मोटर्स द्वारा सप्लाई की जाने वाली गाड़ियों का इस्तेमाल खेती से जुड़े कामों और ग्रामीण लॉजिस्टिक्स में किया जाएगा। खास तौर पर फार्म-टू-मार्केट ट्रांसपोर्टेशन और अलग-अलग क्षेत्रों में सामान की आवाजाही को बेहतर बनाने में इनकी भूमिका होगी।
इस डील पर PT Tata Motors Distribusi Indonesia के डायरेक्टर आसिफ शमीम का कहना है कि यह ऑर्डर अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भारतीय कमर्शियल व्हीकल पर बढ़ते भरोसे को दर्शाता है। उनके मुताबिक, टाटा योद्धा और अल्ट्रा T.7 बेहतर परफॉर्मेंस, ज्यादा अपटाइम और किफायती ऑपरेटिंग कॉस्ट के लिए जाने जाते हैं, जिससे इंडोनेशिया की कृषि और ग्रामीण लॉजिस्टिक्स को मजबूती मिलेगी।
