‘तन्वी द ग्रेट’ के ट्रेलर में नज़र आया तन्वी का जूनून

‘तन्वी द ग्रेट’ का ट्रेलर बीते दिन रिलीज़ हो गया है। ट्रेलर के साथ फिल्म की रिलीज़ डेट भी सामने आ गई है। यह फिल्म 21 वर्षीय तन्वी रैना की कहानी है जो ऑटिज्म डिसऑर्डर का शिकार है। तन्वी अपने साहस और हौसले के दम पर सबको हैरान कर देती है। फिल्म में मुख्य भूमिका शुभांगी दत्त अदा कर रही हैं और यह शुभांगी की पहली फिल्म है।

'तन्वी द ग्रेट' के ट्रेलर में नज़र आया तन्वी का जूनून

ट्रेलर से पता चलता है कि फिल्म की कहानी एक ऐसी लड़की की है, जो दिमागी तौर पर नॉर्मल नहीं है। उसके पिता आर्मी में थे, जो शहीद हो गए, लेकिन शहीदों के सम्मान के दौरान जब उसके पिता के नाम का कोई जिक्र नहीं हुआ, तो उसने ठान लिया कि वह भी एक आर्मी ज्वाइन करेगी। हालांकि तन्वी संगीत सीख रही थी, मगर अब वह अपने पिता को सम्मान दिलाने के लिए आर्मी ज्वाइन कर लेती है।

‘तन्वी द ग्रेट’ आगामी 18 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज होने वाली है। यह फिल्म लंबे समय से चर्चा में थी और आखिरकार अब इसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है।

ये फिल्म कान्स फिल्म फेस्टिवल और न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल जैसे बड़े मंचों पर दिखाई जा चुकी है। इंटरनेशनल फेस्टिवल्स में इसे खूब सराहना मिली है। इन सभी मंचों पर फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।

अनुपम खेर ने इस फिल्म के ज़रिये निर्देशन में कमबैक किया है। साथ ही वे फिल्म में अभिनय करते भी नजर आएंगे। ‘तन्वी द ग्रेट’ को बेहद खुशी की बात बताते हुए अनुपम खेर का कहना है कि वह हमेशा से एक्सेल एंटरटेनमेंट की शानदार कहानियों और सोच का प्रशंसक रहे हैं।

फिल्म में बेहतरीन कलाकारों की टीम में अनुपम खेर के अलावा इयान ग्लेन, बोमन ईरानी, अरविन्द, जैकी श्रॉफ, अरविंद स्वामी, पल्लवी जोशी, करण टैकर, एम. नास्सर और पहली बार अभिनय कर रही शुभांगी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *