‘वी शांताराम’ बायोपिक से अब तमन्ना भाटिया का फर्स्ट लुक आया सामने

बायोपिक ‘वी शांताराम: द रिबेल ऑफ इंडिया सिनेमा’ तमन्ना भाटिया का फर्स्ट लुक सामने आया है। मेकर्स ने 9 दिसंबर को सोशल मीडिया पर तमन्ना का कैरेक्टर पोस्टर शेयर करने के साथ फिल्म से उनका लुक जारी किया है। जारी किए गए फर्स्ट लुक में कैप्शन से तमन्ना भाटिया के किरदार के बारे में कुछ इस तरह से लिखा गया है, ‘जयश्री – एक युग की स्टार। एक विरासत के पीछे की ताकत। इतिहास में लौटता एक अध्याय।’

'वी शांताराम' बायोपिक से अब तमन्ना भाटिया का फर्स्ट लुक आया सामने

तमन्ना भाटिया जयश्री के रोल में इस पोस्टर में बेहद खूबसूरत नज़र आ रही हैं, उन्होंने एक शानदार गुलाबी साड़ी पहनी है जो उनकी सहज सुंदरता को और निखार रहा है। इस तस्वीर का दीदार इसे देखने वाले को पुराने जमाने में पहुंचा देता है। बताते चलें कि वी शांताराम के रूप में पहला लुक कुछ दिन पहले ही रिलीज किया गया था। सिनेमा के दिग्गज वी शांताराम के रूप में सिद्धांत चतुर्वेदी का पहला लुक कुछ दिन पहले ही रिलीज किया गया था।

याद दिला दें कि कुछ दिन पहले ही मेकर्स ने फिल्म के लीड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी का फर्स्ट लुक जारी किया था। मेकर्स ने कैप्शन में लिखा है, ‘जिस विद्रोही ने भारतीय सिनेमा को फिर से परिभाषित किया, वह वापस वहीं लौट आया है जहाँ उसे होना चाहिए- बड़े पर्दे पर।’

बाटते चलें कि वी शांताराम एक ऐतिहासिक बायोपिक ड्रामा है जो भारत के सबसे दूरदर्शी कहानीकारों में से एक वी शांताराम के जीवन पर ह। यह फिल्म साइलेंट एरा से लेकर भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे प्रभावशाली फिल्ममेकर्स में से एक बनने तक के यादगार सफर की दास्तान है।

बायोपिक ‘वी शांताराम: द रिबेल ऑफ इंडिया सिनेमा’ को अभिजीत शिरीष देशपांडे ने लिखा और डायरेक्ट किया है। इसे राहुल किरण शांताराम, सुभाष काले और सरिता अश्विन वर्दे ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म को राजकमल एंटरटेनमेंट, कैमरा टेक फिल्म्स और रोरिंग रिवर्स प्रोडक्शंस ने पेश किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *