इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने कहा- हिन्दू बच्चियों को कस्टडी में लें

पाकिस्तान- अपहरण मामले में इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने कहा- हिन्दू बच्चियों को कस्टडी में लें
जियो न्यूज के अनुसार इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने आदेश दिया है कि दोनों नाबालिग बच्चियों की कस्टडी ली जाये और उनकी सुरक्षा सुनिश्चति की जाये.

 

पाकिस्तान के सिंध प्रांत दो हिन्दू बच्चियों के अपहरण और कथित धर्म परिवर्तन करने के मामले में अदालत ने आदेश दिए हैं. जियो न्यूज के अनुसार इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने आदेश दिया है कि दोनों नाबालिग बच्चियों की कस्टडी ली जाये और उनकी सुरक्षा सुनिश्चति की जाये.

 

इससे पहले विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी पाकिस्तान स्थित भारतीय हाईकमिश्नर से दो हिन्दू बच्चियों के अपरहण पर रिपोर्ट भेजने को कहा था. कथित तौर पर दो बच्चियां सिंध क्षेत्र से अपहृत कर ली गईं और उनका धर्म परिवर्तन करा दिया गया. घटना होली के एक दिन पहले शाम की बताई जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *