निर्मला सीतारमण का जाली दस्तखत, बीजेपी महासचिव पर मामला दर्ज

राव और अन्य लोगों पर आरोप है कि उन्होंने बिज़नेसमैन को फार्मा एक्सिल के चेयरमैन का पद दिलाने के बदले उनसे 2.17 करोड़ रुपये लिए.


निर्मला सीतारमण का जाली दस्तखत बनाने के आरोप में बीजेपी महासचिव पर मामला दर्ज बीजेपी के मुरलीधर राव की फाइल फोटो

बीजेपी महासचिव पी मुरलीधर राव और आठ अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मंगलवार को हैदराबाद पुलिस ने मामला दर्ज किया गया है. उन पर आरोप है कि उन्होंने बेईमानी और जालसाजी करके एक रियल स्टेट बिजनेसमैन से 2.17 करोड़ रुपये ऐंठने की कोशिश की.

 

एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के अनुसार बिजनेसमैन महिपाल रेड्डी की पत्नी प्रवर्णा रेड्डी ने सरूरनगर थाने में क्रिमिनल केस दर्ज कराया.

 

राव और अन्य लोगों पर आरोप है कि उन्होंने बिज़नेसमैन को फार्मा एक्सिल के चेयरमैन का पद दिलाने के बदले उनसे 2.17 करोड़ रुपये लिए. शिकायत में कहा गया है कि राव ने बिज़नेसमैन को यकीन दिलाने के लिए केंद्रीय रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण के जाली दस्तखत बनाए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *