सुनील शेट्टी के बेटे अहान की बॉलीवुड में होने वाली है ग्रैंड एंट्री

मुंबई। पिछले कुछ समय से एक और स्टार किड के बॉलीवुड में कदम रखने की चर्चा जोरों है। वह हैं सुनील शेट्टी के 21 साल के बेटे अहान शेट्टी। सुनील की बेटी आथिया पहले ही डेब्यू कर चुकी हैं और अब सबकी नजरें अहान पर टिकी हैं। सुनील शेट्टी ज्यादातर एक्शन फिल्मों में नजर आए हैं। अहान को भी एक्शन पसंद है। लिहाजा, उनकी एंट्री बतौर एक एक्शन स्टार के रूप में होगी। अहान को लॉन्च करने की जिम्मेदारी ली है जाने-माने फिल्मकार साजिद नाडियाडवाला ने। साजिद ने जैसे ही अहान को लॉन्च करने की घोषण की, वैसे ही करन जौहर ने अपनी प्रतिक्रिया भी जाहिर कर दी। sunil shetty son ahan

sunil shetty son ahan to make his debut with sajid nadiadwala

करन जौहर ने कहा है कि बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान ‘आने वाले समय के स्टार’ हैं। हम आपको बता दें कि बॉलीवुड की अपनी पहली फिल्म के लिए अहान इन दिनों कथित तौर पर लंदन में विशेष प्रशिक्षण ले रहे हैं। साजिद नाडियाडवाला के निर्देशन में बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी के भाई अहान की पहली फिल्म जल्द ही आएगी। करन ने सोमवार को ट्विटर पर अहान की प्रशंसा की। करन ने अहान के साथ एक तस्वीर पोस्ट करते हुए उसके टाइटल में लिखा, “प्रशिक्षण दन दनादन। आने वाले समय का स्टार। अहान शेट्टी की दमदार एंट्री। साजिद नाडियाडवाला तथा सुनील शेट्टी को बधाई।”

सुनील शेट्टी ने भी ‘फिल्मों की खूबसूरत दुनिया’ में अपने बेटे का स्वागत किया और उन्हें जल्द परदे पर आने को कहा। सुनील शेट्टी ने ट्वीट किया, “ईश्वर ने हमें सबकुछ दिया। हमेशा चमकते रहो अहान। फिल्मों की खूबसूरत दुनिया में स्वागत है। तुम्हारे पापा हमेशा तुम्हारे साथ हैं।” sunil shetty son ahan

www.naqeebnews.com

# sunil shetty son ahan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *