पश्चिम बंगाल में सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, तीन अधिकारियों की मौत

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के सुकना में सेना का एक चीता हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इस हादसे में तीन अधिकारियों की मौत हो गई। हादसे में एक जेसीओ गंभीर रूप से घायल भी हो गया। इस मामले में जांच के आदेश दिए गए है।  हादसा सुबह करीब 10.30 बजे हुआ है। सुकना पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्से में स्थित है। सेना ने बताया कि इलाके का सर्वे करने के लिए दो हेलीकॉप्टर गए थे। वापसी के वक्त एक ने सुरक्षित लैंडिंग की, जबकि दूसरा क्रैश हो गया। क्रैश के पीछे मैकेनिकल खराबी हो सकती है, हालांकि जांच के आदेश दे दिए गए हैं। chopper crash

chopper-crash

इससे पहले 19 अक्टूबर को उत्तराखंड के चमोली जिले में माणा के पास भारतीय वायु सेना के एमआई 17 हैलीकाप्टर की क्रैश लैंडिंग हुई । घसतोली हैलीपैड पर हुई क्रैश लैंडिंग के समय हेलीकॉप्टर में क्रू के सदस्यों समेत 14 15 लोग सवार थे । हालांकि, क्रैश लैंडिंग के दौरान उसमें सवार लोगों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा था। इनमें से कईयों को कुछ चोट पहुंची थीं।

इससे पहले तीन अक्टूबर को एयरफोर्स का ट्रेनर विमान जगुआर राजस्थान के पोखरण में क्रैश हो गया था। हालांकि, विमान में सवार दोनों पायलटों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। जगुआर विमान पोखरण में ट्रेनिंग मिशन पर था। इसके बाद भारतीय वायुसेना की ओर से क्रैश के मामले में कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दिए गए थे। हादसा भारत पाकिस्तान बॉर्डर के करीब हुआ हुआ था। हादसे के समय विमान नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था।

www.naqeebnews.com

# chopper crash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *