गगनयान के क्रू एस्केप मॉड्यूल का सफल परीक्षण

इसरो के गगनयान मिशन के पहले टेस्ट मिशन टीवी-डी-1 का लॉन्च कामयाब रहा। गगनयान के पहले टेस्ट व्हीकल एबॉर्ट मिशन -1 को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया।

गगनयान के क्रू एस्केप मॉड्यूल का सफल परीक्षण

लॉन्च के पश्चात क्रू एस्केप मॉड्यूल अंतरिक्ष में पहुंचने के बाद बंगाल की खाड़ी में उतर गया। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के श्रीहरिकोटा परीक्षण रेंज से गगनयान मिशन के व्हीकल टेस्ट फ्लाइट का परिक्षण सुबह आठ बजे लॉन्च किया जाना था। किन्ही कारणों से बाद में इसका समय 30 मिनट आगे बढ़ा दिया गया।

गगनयान की सफलता पर इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा- “मुझे गगनयान टीवी-डी1 मिशन की सफलता की घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है।” साथ ही उन्होंने टीवी-डी-1 टेस्ट मिशन: क्रू एस्केप मॉड्यूल की कामयाब लैंडिंग के बाद वैज्ञानिकों को बधाई दी।

इस सफल मिशन के साथ परीक्षण के तीन उद्देश्य भी पूरे हो गए हैं। ये मक़सद इस प्रकार हैं-
परीक्षण वाहन की उप प्रणालियों का उड़ान प्रदर्शन और मूल्यांकन।
अलग-अलग प्रणालियों के एक दूसरे से अलग होने व क्रू एस्केप सिस्टम का उड़ान प्रदर्शन और मूल्यांकन।
क्रू मॉड्यूल की विशेषताओं और इसकी गति कम करने वाली प्रणालियों का प्रदर्शन और पुनर्प्राप्ति।

मौसम अनुकूल न होने के कारण इसरो ने मिशन को सुबह 10 बजे लॉन्च किया। अंतरिक्ष में भेजने के बाद इसे बंगाल की खाड़ी में उतारने में कामयाबी मिली

इसरो ने इस गतिविधि का वीडियो भी जारी किया है। गगनयान टेस्ट मिशन: क्रू एस्केप मॉड्यूल के बंगाल की खाड़ी में सफलतापूर्वक गिरने का परीक्षण पूरा कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *