मनान को AMU ने किया सस्पेंड, साथ रहने वाला छात्र भी 4 महीने से लापता

अलीगढ: बीते कई दिनों से गायब अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के पीएचडी छात्र मनान वानी के कथित तौर पर आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़ने की खबर के बाद यूपी पुलिस ने यूनिवर्सिटी में छापेमारी शुरू की। एसएसपी के नेतृत्व में जिला पुलिस की टीम हॉस्टलों में जाकर मनान वानी की तलाश कर रही है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने संदेह के आधार पर मनान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

मनान वानी के एके-47 राइफल के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसके आतंकी संगठन से जुड़ने की बात सामने आई। एडीजे कानून -व्यवस्था आनंद कुमार ने पुष्टि की है कि मनान एएमयू का छात्र है। एक और खुलासे में वानी के साथ ही हॉस्टल के कमरे में रहने वाला एक अन्य छात्र मुजम्मिल भी पिछले चार महीने से लापता है।

 

मनान वानी के पिता का नाम बशीर अहमद वानी है। वह जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के ताकिपोरा गांव के रहने वाले हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *