मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सुरक्षा के सख्त इंतिज़ाम

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 23 नवंबर को मध्यप्रदेश से अपना आगे का सफर तय करेगी। सुबह 6 बजे शुरू होने वाला ये सफर करीब 17 किमी का होगा। मध्य प्रदेश के हर जिले के कांग्रेस नेताओं के विभिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ पोस्टर और बैनर सहित इस यात्रा के ज़बरदस्त स्वागत की तैयारी है।इस बीच राहुल गाँधी की सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतिज़ाम किये गए हैं।

मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सुरक्षा के सख्त इंतिज़ाम

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कमलनाथ आज शाम 5 बजे बुरहानपुर पहुंचकर सेवासदन कॉलेज में एक समारोह में शामिल होंगे। इसके अलावा देशभर और प्रदेश से कांग्रेस नेताओं के आने का सिलसिला जारी है।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा प्रदेश में बुरहानपुर के बोदरली गांव से से होते हुए मालवा के रस्ते प्रदेश से अलविदा कहेगी। इस बीच राहुल गाँधी की सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतिज़ाम किये गए हैं।

थीम के तहत ध्वजारोहण के बाद बलिदानी सम्मान यात्रा में राहुल गांधी के साथ पूर्व सैनिक, रिटायर्ड पुलिसकर्मी चलेंगे। सफर के दौरान पूर्व सैनिक उनसे अपने अनुभव साझा करेंगे। इसके अलावा किसानों, दिव्यांगों, खिलाड़ी, कलाकार और बुज़ुर्ग भी इस यात्रा का हिस्सा बनेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *