बेटे तैमूर ने बदला घर का नियम, अब साथ खाना खाती है नैनी

करीना ने बेटे तैमूर और नैनी के साथ एक ही टेबल पर बैठकर खाना खाने की जो वजह बताई है वह वाक़ई दिल को छू लेने वाली है।

बेटे तैमूर ने बदला घर का नियम, अब साथ खाना खाती है नैनी

हाल ही में करीना कपूर ने एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने बेटे तैमूर के नाम को लेकर झेली गई नेगेटिविटी पर बात की। इस बीच उन्होंने बताया कि उनके दोनों बेटे तैमूर अली खान और जेह अपनी नैनी के साथ खाना खाते हैं।

इस नियम पर करीना ने खुलासा करते हुए बताया की सैफ के साथ उन्होंने यह फैसला उस दिन लिया, जब तैमूर ने पूछ लिया कि उसकी नैनी अलग टेबल पर बैठकर खाना क्यों खाती है। करीना बताती हैं कि यही सवाल छोटे बेटे जेह का भी था।

‘इंडियन एक्सप्रेस’ को दिए एक इंटरव्यू में करीना कहती हैं कि जब तैमूर अली खान ने नैनी के अलग खाना खाने को लेकर सवाल उठाया, तो उसी दिन उन्होंने सैफ़ के साथ यह तय कर लिया कि दोनों बेटे एक ही टेबल पर नैनी के साथ बैठकर खाना खाएं। करीना आगे बताती हैं कि नैनी अब हमारे साथ बैठती हैं।

करीना कपूर इस वक्त अपनी फिल्म ‘जाने जां’ को लेकर चर्चा में हैं, जो जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। फिलहाल करीना इसके प्रमोशन में काफी बिजी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *