पहाड़ पर बर्फबारी मैदानों में गलन, बारिश के भी आसार

उत्तर भारत के इलाक़ों में ठण्ड के साथ सूरज और बादलों की आँख मिचौली है। तेज़ हवाओं ने मौसम को बर्फीला बना रखा है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाक़ों में ठंड बरक़रार है। शुक्रवार को बर्फीली हवा के चलते न्यूनतम तापमान में सामान्य से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। लखनऊ में भी ठण्ड बनी हुई है और सुबह 9 बजे के करीब तापमान 10 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

पहाड़ पर बर्फबारी मैदानों में गलन, बारिश के भी आसार

पिछले दो दिनों से दस डिग्री पार कर जाने वाला न्यूनतम तापमान एक बार फिर से गिरकर 5.8 तक पहुंच गया। इस बीच अधिकतम तापमान में भी सामान्य से एक डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है। आज बनने वाले नए पश्चिमी विक्षोभ के विकसित होने से कल दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा के कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। इस दौरान औसत अधिकतम तापमान 22 डिग्री व न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रहने की संभावना है।

इस दौरान दिल्ली के मुकाबले एनसीआर में ठंड से थोड़ी राहत रही। दिल्ली के कुछ इलाक़ों में शुक्रवार को पारा 4 डिग्री के करीब पहुंच गया।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा। तेज़ और बर्फीली हवा के कारण दोपहर की तुलना में सुबह-शाम ज़्यादा ठंड रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *