सानिया मिर्जा ने टेनिस कोर्ट को हमेशा के लिए कहा अलविदा, वीडियो वायरल

टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने टेनिस कोर्ट को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। ऑस्ट्रेलियन ओपन के मिक्स डबल फाइनल में सानिया मिर्जा और उनके जोड़ीदार रोहन बोपन्ना को ब्राजील की जोड़ी ने 6-7, 2-6 से हराया।

सानिया मिर्जा ने टेनिस कोर्ट को हमेशा के लिए कहा अलविदा, वीडियो वायरल

मैच के अंत में प्रतिद्वंद्वी टीम को जीत की बधाई और बातचीत के दौरान आंखों में आंसू भरते हुए उन्होंने कहा कि मेरे पेशेवर करियर की शुरुआत मेलबर्न से हुई और मैंने अपने करियर के समापन के लिए इस जगह को चुना। सानिया मिर्जा ने कहा कि मैं अपने माता-पिता और दोस्तों की शुक्रगुजार हूं जिन्होंने मेरे करियर में मेरा साथ दिया।

इससे पहले भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने हाल ही में महिला टेनिस संघ की वेबसाइट को दिए एक इंटरव्यू में ऐलान किया था कि वह अगले महीने दुबई में होने वाले इवेंट के बाद संन्यास ले लेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *