नई दिल्ली। महाराष्ट्र उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के एक दिन बाद ही शिवसेना ने दावा किया कि अब गोवा में जल्द ही चमत्कार दिखाई देगा।
शिवसेना नेता संजय राऊत ने एक बयान में कहा कि गोवा फॉरवर्ड पार्टी के अध्यक्ष और राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सरदेसाई अपने तीन विधायकों के साथ शिवसेना के साथ गठबंधन करने जा रहे हैं। गोवा में नया गठबंधन आकार ले रहा है। जल्द ही महाराष्ट्र की तरह गोवा में चमत्कार दिखाई देगा।
“We will now bring down BJP’s Goa govt.” Sanjay Raut
— Manak Gupta (@manakgupta) November 29, 2019
उन्होंने कहा कि यह पूरे देश में होगा। महाराष्ट्र के बाद गोवा का नंबर है और फिर हम अन्य राज्यों में भी जाएंगे। हम देश में गैर भाजपा गठबंधन का निर्माण करना चाहते हैं।
Goa Deputy CM Manohar Ajgaonkar: Looking at the work of BJP govt, 10 MLAs of Congress came to BJP. Pramod Sawant is carrying forward the vision of Manohar Parrikar. We will complete not only this 5-year tenure but will also get the next 5 years. https://t.co/tpEULQWgyf PMOIndia…
— Aditya Lok Pathak (@Xenohadi) November 29, 2019
पूर्व मुख्यमंत्री को अदालत द्वारा नोटिस जारी करने संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा कि मुझे इस संबंध में मालूम नहीं है। महाराष्ट्र की राजनीति खत्म। हम लोग अभी गोवा की राजनीति में व्यस्त हैं।
साभार वेबदुनिया