सपा के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, शिवपाल-आजम को टिकट

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनावों के लिए समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को अपने 191 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। सूची में शिवपाल यादव और आजम खां के नाम शामिल हैं। हालांकि, अहम यह है कि मुलायम सिंह यादव द्वारा अखिलेश को दी गई सूची में से 12 के नाम काट दिए गए हैं। shivpal

shivpal

पार्टी ने राज्य चुनावों के पहले तीन दौर के यह लिस्ट जारी की है। शिवपाल यादव को उनकी परंपरागत जसवंत नगर सीट से टिकट दी गई है, जबकि आजम खां रामपुर से चुनाव लड़ेंगे।

इनके साथ ही पार्टी ने आजम खां के बेटे अब्दुल्ला खान को स्वार सीट से टिकट दिया है।

हालांकि, बेनी प्रसाद वर्मा के बेटे राकेश वर्मा को सपा से टिकट नहीं मिला है। मुजफ्फरनगर सीट से गौरव स्वरुप, कैराना से नाहिद हस और बढ़ाना से प्रमोद त्यागी को उम्मीदवार बनाया गया है। मेरठ के सरधना से अतुल प्रधान को टिकट मिला है, जबकि इसी सीट से बीजेपी की तरफ से चर्चित नेता संगीत सोम उम्मीदवार हैं।

गाजियाबाद की सभी सीटों पर पार्टी ने उम्मीदवार उतारे हैं यानी गठबंधन होने पर कांग्रेस इस अहम क्षेत्र की किसी भी सीट पर चुनाव नहीं लड़ पाएगी। गौतमबुद्ध नगर की नोएडा सीट सुनील चौधरी को मैदान में उतारा गया है।

अलीगढ़ की अतरौली सीट से सपा ने वीरेश यादव को टिकट दिया है। मथुरा की बलदेव सीट (सुरक्षित) से रणवीर सिंह धनगर को टिकट दिया गया है। हरदोई सीट से सपा के दिग्गज नेता नरेश अग्रवाल के पुत्र नितिन अग्रवाल को दोबारा से यहां का उम्मीदवार बनाया गया है।

नितिन अखिलेश कैबिनेट में मंत्री भी हैं। कानपुर कैंट से पार्टी ने हसन रोमी को टिकट दिया है। इधर, सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन का फॉर्मूला लगभग तय हो गया है। आशंका जताई जा रही है कि आज इसकी घोषणा हो जाएगी। सूत्रों के मुताबिक इसी कड़ी में आज कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर दिल्ली से लखनऊ पहुंच रहे हैं।

इस बात की भी संभावना व्यक्त की जा रही है कि लखनऊ पहुंचने के बाद सपा के नए प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के साथ शाम तक उनकी संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस हो सकती है, जिसमें औपचारिक रूप से गठबंधन का ऐलान किया जा सकता है।

www.naqeebnews.com

# shivpal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *