सेरोगेसी से नहीं अनाथ बच्चे को अपना कर मां बनना चाहती हैं शेफाली जरीवाला

इस बार शेफाली ज़रीवाला बिलकुल अलग मुद्दे के साथ चर्चा में हैं। शेफाली मां बनना चाहती हैं। इसके लिए वह और और उनके पति पराग त्यागी बच्चे को गोद लेना चाहते हैं।

सेरोगेसी से नहीं अनाथ बच्चे को अपना कर मां बनना चाहती हैं शेफाली जरीवाला

बच्चा लेने की लम्बी कानूनी प्रक्रिया उनके इस सपने को पूरा नहीं होने दे रही है। शेफाली ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि वह पिछले काफी समय से बच्चे को अडॉप्टर करने की कोशिश कर रहे हैं। मगर एक बार कोरोना और फिर अन्य कारणों की वजह से ये मुमकिन नहीं हो पा रहा है।

शेफाली मां बनने के लिए सरोगेसी से इंकार कर चुकी है और चाहती हैं कि वह अनाथ बच्चे को अपनाए और अपना नाम दें। अपने बयान में उन्होंने ये भी कहा कि वह जेनेटिक लिंकेज की परवाह नहीं करती हैं।

बताते चलें कि शेफाली जरीवाला ने पराग के साथ साल 2014 में दूसरी शादी की। एक्ट्रेस ने पहली शादी मशहूर सिंगर हरमीत सिंह के साथ हुई थी। पूर्व पति पर मारपीट के आरोप लगने के बाद दोनों 2009 में अलग हो गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *