शम्मी सिल्वा ने संभाली जय शाह की जगह और बने एशियाई क्रिकेट परिषद के नए अध्यक्ष

बीसीसीआई सचिव की जिम्मेदारी के साथ जय शाह एसीसी के अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी भी संभाल रहे थे, मगर अब उन्होंने शम्मी सिल्वा को यह ज़िम्मेदारी सौंप दी है।शम्मी सिल्वा ने संभाली जय शाह की जगह और बने एशियाई क्रिकेट परिषद के नए अध्यक्षजबसे जय शाह आईसीसी चेयरमैन बने हैं, एशियाई क्रिकेट परिषद यानी एसीसी के अध्यक्ष का पद भी तब से खाली पड़ा था। एक बड़े फैसले को अंजाम देते हुए जय शाह ने बतौर एसीसी अध्यक्ष, श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा के हवाले यह ज़िम्मेदारी कर दी है। खुद उनके पास इस समय केवल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यानी आईसीसी के चेयरमैन का पद है।


एशियाई क्रिकेट परिषद ने शम्मी सिल्वा को अपना नया अध्यक्ष चुना है। शम्मी सिल्वा ने यह ज़िम्मेदारी जय शाह द्वारा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउन्सिल का अध्यक्ष पद संभालने के बाद ली।


एसीसी ने बीते दिन जय शाह के स्थान पर श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा के एसीसी का अध्यक्ष बनने की घोषणा की है। अब वह एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालेंगे।

जय शाह को उनके कार्यकाल के दौरान शानदार नेतृत्व और महत्वपूर्ण योगदान के लिए सिल्वा ने हार्दिक आभार व्यक्त किया है। सिल्वा कई वर्षों तक एसीसी वित्त और विपणन समिति के अध्यक्ष रह चुके हैं।

एसीसी द्वारा शाह के नेतृत्व में हासिल कई बड़ी उपलब्धियों का ज़िक्र करते हुए सिल्वा से जमीनी स्तर पर विकास को प्राथमिकता देने की बात कही है। साथ ही उम्मीद की जा रही है कि सिल्वा उभरते हुए क्रिकेट देशों को वैश्विक मंच पर प्रदान करने में सहायक साबित होंगे।

सिल्वा के मुताबिक़, एशियाई क्रिकेट परिषद का नेतृत्व करना उनके लिए बहुत सम्मान की बात है। उनका कहना है कि क्रिकेट एशिया की धड़कन है और वह इस खेल को आगे बढ़ाने, उभरती प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करने के साथ इस खूबसूरत खेल के माध्यम से एकजुट करने वाले बंधनों को मजबूत करने का प्रयास करेंगे। साथ ही उन्होंने सभी सदस्य देशों के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुकता ज़ाहिर की।

बताते चलें कि जय शाह ने जब पहली दिसंबर 2024 को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष की भूमिका संभाली तो उसके बाद सिल्वा ने अध्यक्ष पद संभाला। जय शाह ने न्यूजीलैंड के वकील ग्रेग बार्कले का स्थान उस समय ग्रहण किया जब बार्कले ने लगातार तीसरा कार्यकाल जारी नहीं रखने का फैसला किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *