कारोबार शुरू होते ही 268 अंक लुढ़का सेंसेक्स

मुंबई। घरेलू शेयर बाजार में आज कारोबार की शुरूआत गिरावट के साथ लाल निशान पर हुई है। कारोबार शुरू होते ही प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट देखने को मिल रही है। गिरावट के इस माहौल में फिलहाल बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का तीस शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 268.17 अंक यानि 0.75 प्रतिशत की गिरावट के साथ 35,638.49 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

 

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का पचास शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 74.85 अंक यानि 0.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ 10,942.05 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। गौरतलब है कि कल के कारोबार के दौरान शेयर बाजार पर मोदी सरकार के आखिरी पूर्ण बजट का प्रभाव रहा और सुबह हरे निशान पर खुला बाजार पूरे दिन के उतार-चढ़ाव के बाद समाप्ति पर लुढ़क गया।

 

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 58.36 अंक यानि 0.16 फीसदी गिरकर 35,906.66 के स्तर पर बंद हुआ।

 

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 10.80 अंक यानि 0.10 फीसदी की गिरावट के साथ 11,016.90 के स्तर पर बंद हुआ। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी गिरावट देखने को मिली।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *