किसानों की आय 2022 तक दोगुना करना संभव नहीं: मनमोहन

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने गुरुवार को कहा कि 2022 तक किसानों की आय दोगुना करना तब तक संभव नहीं है जब तक कृषि क्षेत्र की वृद्धि दर 12 प्रतिशत तक नहीं पहुंच जाती है।

पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा राजकोषीय घाटे में वृद्धि हुई है। इससे पहले सिंह ने कहा था कि यह देखना होगा कि सरकार अपने वादों को कैसे पूरा करेगी।

उन्होंने कहा मैं नहीं समझता कि मैं यह कह सकता हूं कि यह बजट चुनावों में फायदा हासिल करने की मंशा से पेश किया गया है, लेकिन मुझे इस बात की चिता है कि वित्तीय अंकगणित में कुछ गड़बड़ है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *