उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों की डील तय

उत्तर प्रदेश में सीटों के बंटवारे पर इंडिया गठबंधन में सहमति बन गई है। अब कांग्रेस यूपी में 11 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों की डील तय

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए यह जानकारी दी है।

अखिलेश यादव ने अपनी पोस्ट में लिखा- कांग्रेस के साथ 11 मजबूत सीटों से हमारे सौहार्दपूर्ण गठबंधन की अच्छी शुरुआत हो रही है। ये सिलसिला जीत के समीकरण के साथ और भी आगे बढ़ेगा। ‘इंडिया’ की टीम और ‘पीडीए’ की रणनीति इतिहास बदल देगी।

इस मामले में अभी तक कांग्रेस के किसी नेता का बयान नहीं आया है। ऐसे में क़यास लगाया जा रहा है कि अखिलेश यादव के इस फैसले से कांग्रेस पार्टी में असहमति की खबर है। ये भी कहा जा रहा है कि यह फैसला अखिलेश यादव का है और इसमें कांग्रेस शामिल नहीं है।

बताते चलें कि इससे पहले 17 जनवरी को सीटों के बंटवारे पर दिल्ली में गठबंधन के घटक दलों कांग्रेस और सपा के बीच बैठक हो चुकी है। हालाँकि इस बैठक का कोई नतीजे नहीं निकल सका था।

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने उस समय बैठक समाप्त होने पर सपा के साथ एक और बैठक होने की बात भी कही थी। ये भी तय हुआ था कि अगर बात नहीं बनी तो राहुल गांधी या मल्लिकार्जुन खरगे अखिलेश यादव के साथ बात करेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के आधार पर कांग्रेस रायबरेली, अमेठी के अलावा प्रतापगढ़, वाराणसी, कानपुर, गाजियाबाद, इलाहाबाद, सहारनपुर, मुरादाबाद की सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। अनुमान ये भी है कि पूर्वी यूपी की अधिकतर सीटें सपा के पास ही रहेंगी।

2009- कांग्रेस 69 सीटों पर चुनाव लड़ी और 21 जीती।
2014- कांग्रेस 67 पर लड़ी और सिर्फ दो सीट जीती।
2019- कांग्रेस 67 पर लड़ी और सिर्फ एक (रायबरेली) की सीट जीत पाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *